You are currently viewing Paheliyan 1 se 10 tak

Paheliyan 1 se 10 tak

paheliyan

 01

काली है पर काग नहीं , 

लम्बी है पर नाग नहीं। 

बलखाती है ढोर नहीं, 

बाँधते है पर डोर नहीं।

उत्तर= चोटी

02 

अपनों के ही घर ये जाये, 

तीन अक्षर का नाम बताये। 

शुरू के दो अति हो जाये, 

अंतिम दो से तिथि बताये। 

उत्तर= अतिथि

03

एक पहेली मैं बुझाऊँ,

सिर को काट नमक छिडकाऊ। 

उत्तर= खीरा

04 

चार ड्राइवर एक सवारी,

उसके पीछे जनता भारी। 

उत्तर= मुर्दा

05 

ऊँट की बैठक, हिरण की चाल, 

बोलो वह कौन है पहलवान।

उत्तर= मेढ़क 

 06 

काले वन की रानी है, 

लाल-पानी पीती है। 

उत्तर= खटमल 

 07

बीमार नहीं रहती , 

फिर भी  है गोली। 

बच्चे बूढ़ेकहती  डर जाते, 

सुन इसकी बोली।

उत्तर= बंदूक 

08 

खाते नहीं चबाते लोग, 

काठ में कड़वा रस संयोग। 

दांत जीभ की करे सफाई, 

बोलो बात समझ में आई। 

उत्तर=दाँतुन

09

मैं मरुँ मैं काटूं, 

तुम्हें क्यों आँसू आए।

उत्तर= प्याज 

10 

काला मुँह लाल शरीर, 

कागज को वह खाता। 

रोज शाम को पेट फाड़कर, 

कोई उन्हें ले जाता। 

उत्तर= लेटरबॉक्स  

Leave a Reply