You are currently viewing Paheliyan 11 se 20 tak

Paheliyan 11 se 20 tak

पहेलियाँ

11

हरी डंडी, लाल कमान , 

तौबा-तौबा करे इंसान। 

उत्तर= मिर्ची 

12 

तीन अक्षर को मेरा नाम, 

उल्टा-सीधा एक समान। 

उत्तर= जहाज 

13 

हमने देखा अजब एक बन्दा ,

सूरज के सामने रहता ठण्डा।

धूप में जरा नहीं घबराता ,

सूरज की तरफ मुँह लटक जाता।

उत्तर= सूरजमुखी  

14 

काला हण्डा, उजला भात ,

ले लो भाई हाथों-हाथों। 

उत्तर =सिंघाड़ा 

15 

मैं हरी, मेरे बच्चे काले,

मुझको छोड़, मेरे बच्चे खाले। 

उत्तर=इलायची 

16 

कल बनता धड़ के बिना ,

मल बनता सिरहीन। 

थोड़ा हूँ पैर कटे तो ,

अक्षर केवल तीन। 

उत्तर= कमल 

17 

पानी से निकला दरख्त एक ,

पात नहीं पर डाल अनेक। 

एक दरख्त की ठंडी छाया ,

नीचे एक बैठ न पाया। 

उत्तर = फुहारा 

18 

परत-परत पर जमा हुआ है, 

इसे ज्ञान ही जान। 

बस्ता खोलोगे तो इसको ,

जाओगे तुम पहचान।

उत्तर= किताब 

19 

हाथी, घोड़ा ऊँट नहीं,

खाए न दाना, घास।

सदा ही धरती पर चले,

होए न कभी उदास।

उत्तर=साईकिल 

20 

चार हैं रानियाँ और एक है राजा,

हर एक काम में उनका अपना साझा।

उत्तर= अंगूठा और अंगुलियाँ 

More Paheliyan in Hindi:

Paheliyan 1 se 10 tak

Leave a Reply