Paheliyan  51 se 60 tak

चार है चिड़ियाँ, चार है रंग। चारो के बदरंग, चारों जब बैठे साथ,लगे एक ही रंग। उत्तर=पान

छूने में शीतल, सूरत में लुभानी, रात में मोती और दिन में पानी। उत्तर =ओस

तीन अक्षर  है उसका नाम, आता है जो खाने  काम। अन्त कटे हल बन जाये, मध्य कटे तो हवा बन जाये। उत्तर=हलवा

हरी टोपी, लाल दुशाला, पेट में है मोती की माला। उत्तर=लाल मिर्च

नहीं चाहिये इंजन मुझको, नहीं चाहिये खाना, मुझ पर चढ़कर आसपास का,  सफ़र सुहाना। उत्तर=साईकिल

एक नारी ऐसी है, रंग जिसका मैला है, रोशनी में संग विराजती, अंधकार में भाग जाती। उत्तर=परछाई

बिच ताल में थोड़ा पानी, उसमें निचे लाल भवानी। उत्तर=पूड़ी

आदि कटे तो हद हो जाये , अन्त कटे तो  राह है, तीन अक्षरी बसी माधुरी, कण- कण में संचित है। उत्तर=शब्द