Site icon TARFAC CONNECT

Paheliyan 21 se 30 tak

21 

तीन अक्षरों का मेरा नाम,

आदि कटे तो चार। 

कैसे हो तुम मैं जानूँ ,

बोलो तुम सोच विचार। 

उत्तर= अचार 

22 

सापों से भरी एक पिटारी ,

सब के मुँह में दो चिंगारी। 

जोड़ों हाथ तो निकल घर से ,

फिर घर पर सिर दे पटके। 

उत्तर= माचिस

23 

अन्त कटे कौआ बन जाए ,

प्रथम कटे दुरी का माप। 

मध्य कटे तो कार्य बने ,

तीन अक्षर का उसका नाम। 

उत्तर= कागज

24

एक छोटा-सा बन्दर, 

जो उछले पानी के अंदर। 

उत्तर= मेढ़क

25 

बच्चे भी कहते हैं मामा, 

बूढ़े भी कहते है मामा। 

दीदी भी कहती है मामा,

बोलो कौन से मामा। 

उत्तर=चन्दा मामा

 

26

एक फूल है काले रंग का ,

सिर पर सदा सुहाए। 

तेज धूप में खिल-खिल जाता, 

पर छाया में मुरछाये। 

उत्तर= छाता 

27 

हाथ- पैर सब जुदा-जुदा 

ऐसी सूरत दे खुदा। 

जब वह मूरत बन ठन आवे ,

हाथ धरे तो रोग सुनावे। 

उत्तर=हुक्का 

28 

ऐसा शब्द लिखिए जिससे ,

फूल, मिठाई, फल बन  जाये। 

उत्तर= गुलाब जामुन 

29 

थल में पकडे पैर तुम्हारे,

जल में पकड़े हाथ। 

मुर्दा होकर भी रहता है, 

जिन्दों के ही साथ। 

उत्तर= जूता

30 

तीन पैर की तितली ,

नहा-धोकर निकली। 

उत्तर= समोसा 

More Paheliyan in Hindi:

Paheliyan 1 se 10 tak
Paheliyan 11 se 20 tak
paheliyan 21 se 30 tak
Exit mobile version